दिल्ली के आरके पुरम में चली सरेआम गोलियां, हमलावरों ने 2 महिलाओं को मौत के घाट उतारा
Open firing in Delhi's RK Puram, attackers killed 2 women;
देश की राजधानी दिल्ली में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा। देश की राजधानी दिल्ली के आरके पुरम इलाके में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस गोलीबारी में दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
फायरिंग की ये घटना आरके पुरम के अंबेडकर बस्ती में हुई। साउथ वेस्ट, दिल्ली के डीसीपी मनोज सी ने बताया कि दिल्ली के आरके पुरम थाना क्षेत्र के अंबेडकर बस्ती इलाके में अज्ञात हमलावरों ने आज दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी।
उन्होंने बताया, "मृतकों की पहचान 30 वर्षीय पिंकी और 29 वर्षीय ज्योति के रूप में हुई है। हमलावर मुख्य रूप से पीड़िता के भाई के लिए आए थे। पहली नजर में पैसे के लेन-देन का मामला लग रहा है। आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच चल रही है।"