मायावती से मिलने उनके घर पहुंचीं प्रियंका गांधी

Update: 2021-11-14 07:36 GMT

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को बसपा प्रमुख मायावती के दिल्ली आवास पर पहुंचीं और उनकी मां के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त कीं। प्रियंका ने मायावती की मां को श्रद्धाजंलि दी। प्रियंका गाधी आज सुबह दिल्ली में 3 त्यागराज मार्ग स्थित मायावती के आवास पहुंचीं। इस मुलाकात में प्रियंका ने उनकी मां के निधन पर शोक जताया। इससे पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट ने उनकी मां के निधन पर शोक व्यक्त किया।

आपको बता दें कि मायावती की माता रामरती का इलाज के दौरान शनिवार को नई दिल्ली में अस्पताल में हृदय गति रूकने से निधन हो गया। वे लगभग 92 वर्ष की थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शोक जताया है।

मायावती के पिता प्रभुदयाल का निधन 95 वर्ष की उम्र में 19 नवंबर 2020 में हुआ था।


Tags:    

Similar News