साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार की घोषणा

Update: 2021-09-19 11:59 GMT

नई दिल्ली। साहित्य अकादमी के कार्यकारी बोर्ड ने शनिवार को 24 भाषाओं में साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार 2020 का भी ऐलान कर दिया। हिंदी भाषा के लिए टी ईएस राघवन को दिया गया है।

राघवन ने टिरुक्कल नामक तमिल कविता संग्रह का अनुवाद इसी शीर्षक से हिंदी में किया है। अंग्रेजी के लिए श्रीनाथ पेरुर को दिया जाएगा। उन्होंने घाचर घोचर नामक कन्नड़ उपन्यास का अनुवाद इसी शीर्षक से अंग्रेजी में किया है। बांग्ला भाषा अनुवाद का साहित्य अकादमी पुरस्कार पुष्पी तो मुखोपाध्याय, मराठी में अनुवाद सोनाली नवांकुल को दिया जाएगा। इस सम्मान के लिए 50000 प्रदान किए जाते हैं। यह सम्मान इस साल के अंत में दिया जाएगा।

Tags:    

Similar News