देखिए सलमान खान की विदेश से इंपोर्ट हुई बुलेट प्रूफ गाड़ी भारत में अभी तक नहीं हुई है लॉन्च
सलमान खान को बीते समय मे मारने की काफी धमकियां दी जा रही हैं। इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आ रहा है। बॉलीवुड के दबंग खान को लगातार मिल रही धमकियों के बीच अब अपनी कार के कलेक्शन में एक नई गाड़ी को जोड़ा है। यह गाड़ी इंपोर्ट की गई हुई है और यह बुलेट प्रूफ गाड़ी है। यह गाड़ी अब तक भारत में लांच भी नहीं हुई है। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को बैक टू बैक लगातार धमकियां मिल रही है।
हाल ही में एक्टर को जान से मारने से भरा ईमेल भी मिला था। जिसके बाद एक्टर ने इस धमकी के लिए मुंबई पुलिस से अपनी सुरक्षा को बढ़ाने के लिए भी कहा था। सलमान खान ने अब एक नई बुलेट प्रूफ गाड़ी खरीदी है जो कि विदेश से इंपोर्ट कराई गई है। सलमान ने निसान पेट्रोल एसयूवी (Nissan Patrol SUV) को अपने गाड़ी के काफिले में जोड़ा है। फिलहाल ये गाड़ी इंडियन मार्केट में लॉन्च भी नहीं हुई है।
बताया जा रहा है सलमान खान ने यह फैसला तमाम सुरक्षा के मद्देनजर लिया है। कुछ दिन पहले ही सलमान खान को धमकी भरा ई-मेल मिला था। इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया है। इसके बाद अब सलमान ने निशान पेट्रोल एसयूवी गाड़ी विदेश से इंपोर्ट कराई है। साउथ एशिया बाजार में यह सबसे लोकप्रिय और महंगी गाड़ियों में से एक है। इस बुलेटप्रूफ गाड़ी की खासियत ही यही है कि ये सुरक्षा के नजरिए से काफी खास होती है। सोशल मीडिया पर सलमान के वीडियो वायरल हो रहे हैं।सलमान खान के पास Nissan Patrol SUV के अलावा ऑडी A8, Mercedes Benz S-Class, Lexus LX 470, Porsche Cayenne, ऑडी RS7 और Mercedes Benz GL-Class जैसी कई महंगी कारें हैं। जिनमें सलमान अक्सर नजर आते हैं।
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल ईद के खास मौके पर उनकी मच अवेटेड फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज हो रही है। इस फिल्म के गानों और टीजर में साउथ फिल्मों के जैसा तड़का देखने को मिल रहा है। फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से शहनाज गिल बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। इसके पहले भी सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है लेकिन इस बार की धमकियों से दबंग खान थोड़े डरे हुए नजर आ रहे हैं क्योंकि यह वही लॉरेंस बिश्नोई है जिसने पंजाब के सिंगर मूसेवाला को मौत के घाट उतार दिया था, जिसके बाद अब सलमान खान को अपनी सुरक्षा बढ़ाने को लेकर पुलिस से मांग की गई है।