87 वर्षीय बुजुर्ग महिला से कथित दुष्कर्म की शर्मनाक घटना आई सामने

Update: 2022-02-14 10:36 GMT

सांकेतिक तस्वीर 

राजधानी दिल्ली के तिलक नगर  इलाके में एक अज्ञात शख्स द्वारा 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला से कथित दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि 13 फरवरी को बुजुर्ग महिला की बेटी ने घर से मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत दी थी, जिस पर एफआईआर की गई थी, आज पुलिस को दुष्कर्म होने की शिकायत दी गई है, जिसके बाद पुलिस ने पहली एफआईआर में ही दुष्कर्म की धारा जोड़ दी है।

पीड़ित महिला अपनी 65 वर्षीय बेटी के साथ रहती है। परिवार का आरोप है कि कल दोपहर जब महिला की बेटी टहलने गई थी तब एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस आया। वह करीब 12.30 बजे घर में घुसा और बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार करने के बाद दोपहर 1.30 बजे से पहले वहां से निकल गया।



Tags:    

Similar News