भारत में अब तक कुल 5,734 मामलों की पुष्टि, इतने लोगों ने गवाई जान!

Update: 2020-04-09 03:44 GMT

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में 540 मामले बढ़े हैं और 17 लोगों की मौत हो गई है। देश में अब तक कुल 5,734 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 5,095 लोगों का इलाज जारी है। 473 लोग ठीक हो गए हैं और 166 लोगों की मौत हो गई है।

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस का एक और मामला सामने आया है। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 11 है। इसमें डिस्चार्ज हो चुके 9 लोग भी शामिल हैं। झारखंड के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी के अनुासर राज्य में कोरोना वायरस के 4 और मामलों की पुष्टि हुई है, इनमें से 1 रांची में कोरोना संक्रमित परिवार से है और 3 अन्य बोकारो में एक संक्रमित परिवार से हैं। राज्य में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 13 हो गई है।

Tags:    

Similar News