Mulayam Singh Yadav Breaking News: मुलायम सिंह यादव मेदांता अस्पताल में भर्ती
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव मेदांता अस्पताल में भर्ती किये गए है. उन्हें बेचैनी महसूस होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया. अभी शारीरिक और सामान्य जांच की जा रही हैं. उसके बाद ही पता चलेगा कि उन्हें क्या हुआ है.
पिछले कुछ समय के दौरान मुलायम को कई बार तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले साल अगस्त में पेशाब की नली में संक्रमण के बाद तथा इस साल पेट में दर्द के बाद भी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, जहां टेस्ट में आंत में सूजन की समस्या सामने आई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यूरीनल इंफेक्शन का असर मुलायम के गुर्दों तक जा पहुंचा है। वह पिछले साल अक्टूबर में कोरोना पॉजिटिव भी हो गए थे। हालांकि पिछले ही महीने उन्होंने वैक्सीन की डोज लगवाई थी।