Lucky Zodiac sing: जानिए उन भाग्यशाली राशियों के बारे में जिन पर रहती है हमेशा सूर्य देव की कृपा, रहते हैं राजाओं की तरह

अगर किसी राशि पर सूर्य देव मेहरबान रहते हैं तो वह अपने जीवन में हमेशा प्रगति की ओर बढ़ता है। उसका समाज में मान सम्मान बढ़ता है और वह कभी भी किसी से पीछे नहीं रहता है। ऐसा जातक अपने जीवन में ढेर सारा धन भी कमाता है

Update: 2023-04-24 12:41 GMT

Lucky Zodiac sign: अगर किसी राशि पर सूर्य देव मेहरबान रहते हैं तो वह अपने जीवन में हमेशा प्रगति की ओर बढ़ता है। उसका समाज में मान सम्मान बढ़ता है और वह कभी भी किसी से पीछे नहीं रहता है। ऐसा जातक अपने जीवन में ढेर सारा धन भी कमाता है ज्योतिष में 3 राशियां है जो अग्नि तत्व मानी गई हैं और जिन पर सूर्य देव की विशेष कृपा बनी रहती है

Surya Dev Favourite Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का एक विशेष महत्व बताया गया है। सूर्य को आत्मा का कारक कहा गया है। कहा जाता है कि सूर्य हमारे जीवन के अंधकार को खत्म करके उन्हें प्रकाशित कर देते हैं। सूर्य में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं। कहा जाता है कि सूर्य की आराधना करने से व्यक्ति को जीवन में उन्नति मिलती है और वह हमेशा ऊर्जावान बना रहता है। उसे बल की प्राप्ति भी होती है सूर्य सिंह राशि का स्वामी है हिंदू पंचांग के अनुसार रविवार का दिन सूर्य को समर्पित किया जाता है। अगर किसी पर सूर्य की महादशा चल रही हो तो उसे रविवार वाले दिन उनकी विधि विधान से पूजा करनी चाहिए, तो उस पर सूर्य देव की कृपा सदैव बनी रहती है ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 3 राशियों पर सूर्य देव मेहरबान होते हैं उन्हें जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं रहती है। उन्हें जीवन में खूब सफलता मिलती है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसे 3 राशियां हैं जिन पर सूर्य देव की कृपा हमेशा बनी रहती है ।यह राशिया अग्नि तत्व के समान होती हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में

सिंह राशि

सबसे पहले बात करें सिंह राशि की तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। सिंह राशि के लोगों में जन्म से ही नेतृत्व का गुण होता है ।ऐसे लोग लीडर की क्वालिटी रखते हैं ऐसे लोग निडर, साहसी और दृढ़ निश्चय ही होते हैं। ऐसे लोग महत्वाकांक्षी साहसी मजबूत और आत्मविश्वास से भरपूर भी होते हैं इनमें मजबूत इच्छाशक्ति भी होती है और यही उनके लिए कमजोरी भी बन जाती है। सिंह राशि वालों को रविवार वाले दिन सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए ।

मेष राशि

मेष राशि के स्वामी मंगल है। यह ग्रह जातक के जीवन में पराक्रम और उत्साह का कारक माना जाता है। मेष राशि के जातक हमेशा ही अपने जीवन में एक नई प्रगति और ऊर्जा की ओर बढ़ते हैं। इस राशि के लोगों में अस्थिरता होती है। यही इनकी सबसे बड़ी कमजोरी होती है। ऐसे लोगों को सूर्य की उपासना करने की सलाह दी जाती है।

धनु राशि

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति होते हैं। इस राशि वाले लोग साहसी होते हैं और यह परिस्थितियों में कभी भी हार नहीं मानते हैं। धनु राशि वाले लोग महत्वाकांक्षी होते हैं यह लोग कठिन परिस्थिति में भी अपना बुद्धि और विवेक नहीं खोते हैं। धनु राशि वाले लोग आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं और यह अपने ऊपर नियंत्रण रखना भी जानते हैं और यही इनकी कमजोरी भी होती है .धनु राशिवालों को भी सूर्य की उपासना करने की सलाह दी जाती है.

Tags:    

Similar News