कई राष्ट्रीय राजमार्गों पर एक सितंबर से बढ़ेगा टोल टैक्स, इन वाहनों को मिलेगी राहत
एक सितंबर से कई राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स बढ़ेगा। इसके लिए पहले से तय फॉर्मूले के आधार पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण गणना करवा रहा है। वहीं, यमुना एक्सप्रेसवे के लिए प्रस्तावित वृद्धि की घोषणा बुधवार को कर दी गई।
जिन टोल प्लाजा पर एक अप्रैल को टैक्स में वृद्धि नहीं हुई थी, वहां एक सितंबर से नई दरें लागू होंगी। किसी टोल प्लाजा पर न्यूनतम छह महीने बाद ही टैक्स की दरें बढ़ाई जा सकती हैं। टोल टैक्स में वृद्धि के लिए सभी परियोजना निदेशकों से रिपोर्ट मांगी गई है। 30-31 अगस्त को नई दरों की गणना पूरी कर ली जाएगी।
उधर, यमुना विकास प्राधिकरण की बुधवार को हुई बैठक में यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स में वृद्धि का फैसला ले लिया गया। दो पहिया और ट्रैक्टर को इससे बाहर रखा गया है।
निजी वाहन स्वामियों को एक सितंबर से 10 पैसे प्रति किमी के अनुसार इस एक्सप्रेसवे पर 16 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। व्यावसायिक वाहनों को 25 पैसे और बड़े व्यावसायिक वाहनों को 60 से 95 पैसे प्रति किमी अतिरिक्त देने होंगे।
लखनऊ से सीतापुर जाना होगा महंगा
सीतापुर हाईवे पर स्थित इटौंजा और खैराबाद टोल प्लाजा पर 31 अगस्त की आधी रात से टोल टैक्स की बढ़ी दरें प्रभावी होंगी। इसमें 5 से लेकर 40 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा प्रदेश के जिन राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर एक अप्रैल को टैक्स में वृद्धि नहीं हुई थी, वहां भी नई दरें लागू होंगी। इसके लिए पहले से तय फॉर्मूले के आधार पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण गणना करवा रहा है।
यमुना एक्सप्रेसवे के लिए प्रस्तावित वृद्धि की घोषणा बुधवार को कर दी गई। इसके तहत निजी चार पहिया वाहन स्वामियों को एक सितंबर से 10 पैसे प्रति किमी के अनुसार अतिरिक्त भुगतान करना होगा। व्यावसायिक वाहनों को 25 पैसे और बड़े व्यावसायिक वाहनों को 60 से 95 पैसे प्रति किमी अतिरिक्त देने होंगे। ब्यूरो
इटौंजा व खैराबाद टोल प्लाजा
वाहन श्रेणी पुरानी दर/ नई दर, एक तरफ पुरानी दर/ नई दर, दोनों तरफ
कार, जीप, वैन 45/50 65/75
मिनी बस 75/85 115/130
ट्रक, बस 155/175 230/260
डबल एक्सल वाहन 245/280 370/420
दस टायर वाहन 330/370 495/555