योगेंद्र यादव की माँ का निधन, भावुक होकर लिखा पोस्ट

Update: 2021-12-27 14:07 GMT

किसान आंदोलन के अगुआ और स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव की माँ का आज निधन हो गया. यह जानकारी योगेंद्र यादव ने खुद ट्विट करके दी. उन्होंने कुछ भावुक शब्द भी लिखे. 

योगेंद यादव ने लिखा कि मम्मी भी नहीं रहीं। आज शाम 5 बजे रेवाड़ी में अचानक गुजर गईं। याददाश्त तो जा ही रही थी, डैडी गुजरने के बाद जीने की इच्छा भी खत्म हो चुकी थी। सो 90 वसंत देखकर अब उनके पास चली गईं।

उन्होंने लिखा कि श्रीमती कमला यादव की अंत्येष्टि कल 28 दिसंबर,ग्राम सहारनवास,दोपहर 12 बजे होगी . सादर डॉ नीलम,डॉ पूनम,योगेंद्र 

बता दें कि इसी आंदोलन के दौरान उनके पिताजी का भी निधन हो गया. यकायक एक साल के अंदर माँ बाप का जाना बडा दुःख प्रदान करता है. स्पेशल कवरेज न्यूज उनके इस दुःख के घड़ी में उनके साथ खड़ा है. ॐ शांति 

Tags:    

Similar News