जानें इस बार कितने घंटे तक रहेगा चंद्र ग्रहण छाया

भारत में अगला चंद्रग्रहण 26 मई, 2021 को लगेगा जब यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा।

Update: 2019-07-16 08:35 GMT

कोलकाता। 16 जुलाई चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा तो साथ में इस दिन गुरु पूर्णिमा भी है। कहा जाता है कि जब चंद्रग्रहण लगता है तो लगने से पहले ही यानि नौ घंटे पहले सूतक शुरू हो जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के आधार पर कहा जाता है कि जब सूतक लग जाये तो कुछ काम नही करे, यदि व्यक्ति सुतक मे कोई काम करता है तो वो अमंगलकारी साबित होता है

देशवासी बुधवार सुबह तीन घंटे तक लगने वाले आंशिक चंद्रग्रहण का गवाह बन पाएंगे जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाएगी। शहर के एम पी बिड़ला तारामंडल के शोध एवं अकादमिक निदेशक देबीप्रसाद दुआरी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि यह ग्रहण मंगलवार देर रात एक बजकर 31 मिनट पर शुरू होगा। यह आंशिक ग्रहण सबसे स्पष्ट रूप से सुबह तीन बजे नजर आएगा जब चंद्रमा का ज्यादातर हिस्सा ढक जाएगा।

उन्होंने बताया कि चंद्रमा पर बुधवार सुबह 4:29 बजे तक आंशिक ग्रहण रहेगा। दुआरी ने बताया कि मंगलवार की रात चंद्रमा का केवल एक हिस्सा धरती की छाया से गुजरेगा। बुधवार को सुबह 3:01 पर चंद्रमा का 65 प्रतिशत व्यास धरती की छाया के तहत होगा। उन्होंने बताया कि भारत में अगला चंद्रग्रहण 26 मई, 2021 को लगेगा जब यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। 


Tags:    

Similar News