रितेश ने राखी सावंत से अपने रिश्ते की खोल दी पोल, पहली पत्नी पर भी लगाए गंभीर आरोप
राखी सावंत और उनके पति रितेश का शो में खूब झगड़ा देखने को मिला. यहां तक कि सलमान खान ने भी रितेश की फटकार लगाई.वहीं अब बाहर जाते ही रितेश ने ऐसी बात कह दी जिसे जानकर आप सन्न रह जाएंगे.;
नई दिल्ली: 'बिग बॉस सीजन 15' से राखी सावंत (Rakhi Sawant) के पति रितेश आउट हो चुके हैं. शो से बाहर जाते ही रितेश ने अपने और राखी के रिश्ते की सच्चाई बताई और साथ ही बताया कि उनके और राखी के झगड़े घर में क्यों होते थे. इसके साथ ही अपनी पहली पत्नी के रिश्ते के बारे में भी कई खुलासे किए. रितेश ने ये खुलासे हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में किए.
पत्नी पर लगाए आरोप
एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में रितेश ने कहा- 'मेरी पहली पत्नी ने जो फोटो शेयर किया है वो सही है. स्निग्धा प्रिया के साथ मेरी शादी 2014 हुई थी. लेकिन वो किसी के साथ भाग गई थी. फिर भी मैंने अपने बच्चे की वजह से उसे एक चांस दिया था. लेकिन वो फिर भाग गई थी. आपने भी सुना होगा उसने कहा कि मैं 4 घंटे तक उसे मारा. लेकिन बात ये है कि जब वो रही ही नहीं तो मैंने उसे मारा कैसे.'
सारे प्रूफ दुनिया को दिखाऊंगा
रितेश ने आगे कहा कि 'वो ऐसी मां कि है जब बच्चा रोता था तो उसके पिता से उसकी बात नहीं कराती थी. अब जनता खुद ही फैसला करेगी कि क्या सही है. मेरा पास सारे सबूत हैं. उसने और उसके परिवारवालों ने कितने पैसे लिए हैं. ये जो भी है सब कुछ दुनिया को दिखाऊंगा. मेरे ऊपर बहुत सारे इल्जाम लगाए हैं. लेकिन सच क्या है ये दुनिया खुद फैसला करेगी. सारे सबूत दुनिया के सामने रखूंगा.'
साल 2017 से कर रही परेशान
रितेश ने कहा कि 'अगर मैं उसे चार घंटे तक मारा है तो वो मेरे साथ रह क्यों रही है. अभी तक उसने मुझे छोड़ा क्यों नहीं? अभी तक मैं अपने बच्चे के लिए चुप था. साल 2017 से मुझे वो परेशान कर रही है. लेकिन अब मैं बिल्कुल चुप नहीं रहूंगा. अब बहुत ज्यादा हो गया है.'
बिना तलाक लिए राखी से की शादी
रितेश ने कहा कि 'बिना तलाक लिए राखी सावंत से भगवान को साक्षी मानकर शादी की है. हम तलाक का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन वो मुझे तलाक दे नहीं रही. उसने मुझे फंसाकर रखा है. वो अपनी खुद की लाइफ जी रही है लेकिन मुझे परेशान कर रही है.'
जानें रितेश ने क्यों राखी से की लड़ाई
बिग बॉस में राखी सावंत की रितेश संग खूब लड़ाई हुई थी. यहां तक कि सलमान खान ने भी रितेश से कहा था कि वो राखी से संग ठीक से बात करें. ऐसे में रितेश ने इंटरव्यू में कहा कि 'ये मेरा प्लान था. राखी के साथ शो में मुझे लड़ाई दिखानी थी क्योंकि लोग मेरा लव एंगल देख चुके थे हालांकि ऐसा करना निगेटिव हो गया. सब को ऐसा लगा कि मैं राखी के कंपेटिबल नहीं हूं. लेकिन ये सब मेरी प्लानिंग थी. मैं राखी को ये समझा नहीं पाया और ये मेरे लिए निगेटिव हुआ और मैं शो से बाहर हो गया.'