अजय देवगन ने अल्लू अर्जुन की पुष्पा का हिंदी ट्रेलर किया रिलीज, यहां देखें Trailer
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) अपकमिंग फिल्म पुष्पा (Pushpa) को लेकर चर्चाओं में है। कई भाषाओं में बनने वाली इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म की कहानी आंध्र प्रदेश की पहाड़ियों में लाल चंदन की डकैती पर आधारित है। ये फिल्म दो भागों में रिलीज की जाएगी।;
मुंबई: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) अपकमिंग फिल्म पुष्पा (Pushpa) को लेकर चर्चाओं में है। कई भाषाओं में बनने वाली इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म की कहानी आंध्र प्रदेश की पहाड़ियों में लाल चंदन की डकैती पर आधारित है। ये फिल्म दो भागों में रिलीज की जाएगी। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म को इसी साल क्रिसमस के मौके रिलीज करने का फैसला लिया है।
The most powerful #PushpaHindi trailer is here. https://t.co/A07eECZOvm
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) December 7, 2021
Good luck @alluarjun!!
Love,
Ajay
फिल्म के मेकर्स ने अल्लू अर्जुन और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) का लुक पहले ही आउट कर दिया था। हाल ही में मेकर्स ने एक पोस्टर शेयर किया था। उस पोस्टर में मेकर्स ने फिल्म की हिंदी भाषा में रिलीज डेट की घोषणा की थी। ऐसे में अब अजय देवगन ने इस फिल्म के हिंदी ट्रेलर को लॉन्च किया है। अजय ने अपने इंस्टा स्टोरी में इस ट्रेलर को लॉन्च किया है।
गौरतलब है कि इस फिल्म को 200 करोड़ के बजट पर 180 दिनों में शूट किया गया है। फिल्म में हर अभिनेता को पहले कभी न देखे गए अवतार में देखा जाएगा। गौरतलब है कि हाल ही मेकर्स ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए हिंदी में रिलीज डेट की घोषणा की थी। उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था कि- 'भारत के सबसे शानदार अभिनेता अल्लू अर्जुन की पुष्पा 17 दिसंबर को हिंदी में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है! इस एक्शन थ्रिलर के साथ अभिनेता को आपकी स्क्रीन को सर्वश्रेष्ठ मनोरंजन अनुभव में बदलने के लिए तैयार हो जाइए।'इस फिल्म की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार करेंगे। इस फिल्म में फहाद फासिल अल्लू अर्जुन से दो-दो हाथ करते नजर आएंगे। इस फिल्म का म्यूजिक साउथ के हिट संगीतकार देवी श्री प्रसाद यानी कि डीएसपी ने दिया है।