New Bhojpuri Song: Akshara Singh ने नए भोजपुरी सॉन्ग 'आरा जानी' में उड़ाया गर्दा, देखें म्यूजिक Video

भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा अक्षरा सिंह आए दिन इंटरनेट पर अपने फैंस के बीच एक से बढ़कर एक धमाका करती रहती हैं. अभिनेत्री ने इंटरनेट पर अपना नया गाना रिलीज किया है जो अब लोगों के बीच काफी छाया हुआ है.;

Update: 2021-12-18 06:02 GMT

Akshara Singh New Bhojpuri Song Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा अक्षरा सिंह आए दिन इंटरनेट पर अपने फैंस के बीच एक से बढ़कर एक धमाका करती रहती हैं. अभिनेत्री ने इंटरनेट पर अपना नया गाना रिलीज किया है जो अब लोगों के बीच काफी छाया हुआ है. इस गाने का नाम है 'आरा जानी' (Aarah Jaani) जिसमें अक्षरा अपने हसीन अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं.

अक्षरा अपने ज्यादातर गानों को खुद गाती हैं और उसपर परफॉर्म करती हैं. इस गाने के साथ भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है. भोजौरी अभिनेत्री ने अपनी आवाज में 'आरा जानी' का मस्तीभरा ट्रैक रिकॉर्ड किया है और पूरे म्यूजिक वीडियो में वो अलग-अलग गेटअप में बेहद आकर्षक और स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं.

Full View


अक्षरा ने आज इस गाने से अपनी एक तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए बताया कि उनका नया भोजपुरी सॉन्ग इंटरनेट पर रिलीज किया जा चुका है. इंटरनेट पर लोग उनके इस गाने को देख ही नहीं रहे बल्कि उसकी प्रशंसा भी कर रहे हैं. देखें अक्षरा सिंह का ये म्यूजिक वीडियो: भोजपुरी फिल्मों से ज्यादा अक्षरा इन दिनों अपने म्यूजिक वीडियोज के चलते सुर्खियों में रहती हैं. उनके गानें लोगों को खूब पसंद आते हैं और वो लाखों हिट्स भी हासिल करते हैं.

Similar News