अनुष्का शर्मा की मिली एक और हमशक्ल, फैंस भी देख के हुए हैरान

अनुष्का की एक हमशक्ल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस फोटो को कई लोग अनुष्का की कार्बन कॉपी बता रहे हैं तो कुछ ने लिखा है कि अनुष्का सर्जरी के पहले ऐसी दिखती थीं।

Update: 2022-01-24 12:03 GMT

अनुष्का की एक हमशक्ल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। बता दें कि इस फोटो को कई लोग अनुष्का की कार्बन कॉपी बता रहे हैं तो कुछ ने लिखा है कि अनुष्का सर्जरी के पहले ऐसी दिखती थीं। बता दें कि दीपशिखा शर्मा नाम की सोशल मीडिया यूजर ने ये तस्वीरें काफी पहले शेयर की थीं जो कि वामिका के साथ फिर से वायरल हो गई हैं।

सोशल मीडिया कमाल की खोज है। यहां यूजर्स को कई बार ऐसी चीजें मिल जाती हैं जिन पर आप दंग हुए बिना नहीं रह सकते। अब ट्विटर पर अनुष्का की एक हमशक्ल की तस्वीरें वायरल हैं। लोग उनकी सूरत अनुष्का शर्मा से मिला रहे हैं।

फोटो देख हैरान हैं फैंस

बता दें कि दीपशिखा शर्मा नाम की यूजर ने ये तस्वीरें दिसंबर में शेयर की थीं। साथ ही उन्होंने सवाल किया था कि क्या यह अनुष्का शर्मा जैसी दिख रही है? वहीं दीपशिखा ने इस फोटो में अनुष्का और विराट को भी टैग किया है। बता दें कि इस पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी-अपनी राय दी है। ज्यादातर लोगों ने उन्हें अनुष्का की हमशक्ल बताया है। एक ने ये भी लिखा है कि अनुष्का का नैचुरल फेस ऐसा था। 

Tags:    

Similar News