हर शुक्रवार NCB ऑफिस में हाजिरी : वो पांच शर्तें, जिनके आधार पर अदालत ने आर्यन खान को दी जमानत

जानिए वो अहम 5 शर्तें क्या हैं जिन्हें पूरा करना आर्यन खान के लिए जरूरी होगा।

Update: 2021-10-29 11:04 GMT

हाई प्रोफाइल मुंबई ड्रग्स क्रूज मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का बेल ऑर्डर जारी हो गया है। आर्यन को बॉम्बे हाई कोर्ट की तरफ से 1 लाख के मुचलके पर जमानत दी गई है। आर्यन को बाकी सभी आरोपियों की तरह बेल के लिए कुछ शर्तों को पूरा करना होगा। आर्यन को ये सभी शर्तें तब तक माननी होगी जब तक वो इस केस में जमानत पर हैं। फिलहाल आर्यन इस वक्त मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं। उन्हें एनसीबी ने 3 अक्टूबर को मुंबई ड्रग्स क्रूज मामले में गिरफ्तार किया था।

जानिए वो अहम 5 शर्तें क्या हैं जिन्हें पूरा करना आर्यन खान के लिए जरूरी होगा।

आर्यन को अपना पासपोर्ट NDPS कोर्ट के पास जमा करना होगा।

आर्यन को हर शुक्रवार एनसीबी के ऑफिस में हाजिरी देनी होगी।

आर्यन NDPS कोर्ट की इजाजत के बिना देश से बाहर नहीं जा सकते।

एनसीबी आर्यन को जब बुलाएगी तो उन्हें हाजिर होना होगा।

पुलिस की इजाजत के बिना मुंबई से बाहर नहीं जा सकते।



Tags:    

Similar News