Bigg Boss 15: अभिजीत बिचुकले ने देवोलीन से मांगी KISS, इन हरकतों ने उड़ाएं दर्शकों के होश
सुपरस्टार सलमान खान की होस्टिंग वाला विवादित टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) में हर दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं.;
नई दिल्ली: सुपरस्टार सलमान खान की होस्टिंग वाला विवादित टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) में हर दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. लेकिन पिछले ही दिनों जबसे शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है, तब से शो में जबरदस्त हंगामे देखने को मिल रहे हैं. ऐसे में वाइल्ड कार्ड एंट्री अभिजीत ने हाल ही में एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी के साथ कुछ ऐसा किया है कि सभी हैरान हो गए हैं.
सामने आया प्रोमो
दरअसल, हाल ही में कलर्स चैनल ने इंस्टाग्राम पर शो के अगले एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया है. इसमें देवोलिना भट्टाचार्जी, अभिजीत बिचुकले पर भड़कते हुए उन्हें हद में रहने की वॉर्निंग देती दिख रही हैं. इस प्रोमो की शुरुआत में अभिजीत, देवोलीना के गाल छूते हुए कहते हैं, 'तेरे लिए कुछ भी कर जाऊंगा, मर जाऊंगा. पप्पी लेनी तुझसे मुझे.'
अभिजीत की हरकतों ने किया हैरान
इसी वीडियो में आगे वह देवोलीना से कहते हैं, 'KISS कब करेगी तू?' इसके बाद ही एक्ट्रेस बुरी तरह उन पर भड़क जाती हैं और चिल्लाते हुए कहती हैं, 'नहीं करूंगी. अपनी हद पार मत करो.' हालांकि, अभिजीत उनसे कहते हैं, 'ये सब तो मजाक है'. इस पर भी देवोलीन काफी भड़क जाती हैं. उनके साथ ही यहां घर के बाकी सदस्य हैरान भी हैं और अभिजीत पर काफी नाराज भी दिख रहे हैं.
घरवालों को मिला टिकट टू फिनाले टास्क
गौरतलब है कि पिछले एपिसोड में बिग बॉस ने घर के सभी सदस्यों को टिकट टू फिनाले टास्क दिया है, जिसके लिए सभी आपस में झगड़ते दिख रहे हैं. इस टास्क के लिए घर में एक म्यूजियम बना दिया गया है. अब इसे जीतने के लिए घर के लिए घर के सदस्यों को यहां से कुछ चुरानी है. अंत में जिसके पास जितनी ज्यादा चीजें होंगी वो सीधा फिनाले में पहुंच जाएगा.