सुशांत के बाद बॉलीवुड को लगा एक और बड़ा झटका, इस एक्ट्रेस का हुआ निधन

Update: 2020-07-14 12:38 GMT

रजत शर्मा 

बॉलीवुड इंडस्ट्री मौजूदा समय में बुरे दौर से गुजर रही है। कई बड़े सितारों ने दुनिया को अलविदा कहा दिया है। सुशांत सिंह राजपूत के बाद अब एक्ट्रेस व मॉडल दिव्या चौकसे का निधन हो गया। दिव्या चौकसे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं। दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में निधन से पहले आखिरी पोस्ट में लिखा था कि वो डेथ बेड पर हैं। वह केवल 28 साल की थीं। एक्ट्रेस की निधन की खबर उनकी कजन बहन ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी है।

दिव्या के निधन की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। दिव्या की बहन ने फेसबुक पर लिखा, 'मुझे बहुत दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि मेरी कजिन बहन दिव्या चौकसे का बेहद कम उम्र में कैंसर से निधन हो गया है। उन्होंने लंदन से एक्टिंग का कोर्स किया था और वो एक बेहतरीन मॉडल थीं। उन्होंने बहुत सी फिल्मों और टीवी शोज में काम किया था। उन्होंने गायिकी में भी नाम कमाया था। वो आज हमें छोड़कर चली गईं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।'

एक्ट्रेस दिव्य की पहली फिल्म 'है अपना दिल तो आवारा' साल 2016 रिलीज हुई थी। वो बेहद टैलेंटेड एक्ट्रेस थीं लेकिन कम ही उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

निर्देशक मंजोय मुखर्जी के अनुसार अभिनेत्री ने अपने गृहनगर भोपाल में अंतिम सांस ली। मुखर्जी ने बताया, 'वह करीब डेढ़ साल से कैंसर से जूझ रही थीं। वह सही हो गयी थीं, लेकिन कुछ महीने बाद कैंसर फिर उभर गया। इस बार वह उबर नहीं सकीं। आज सुबह भोपाल में उनका निधन हो गया।'

Tags:    

Similar News