एकता कपूर ने जन्मदिन पर पार्टी करने से किया इनकार, जानिए- क्या है कारण

एकता ने यह कहकर सभी को चौंका दिया कि इस बार वह अपना बर्थडे पार्टी नहीं करेंगीं ..

Update: 2018-06-07 09:12 GMT

मुंबई : एकता कपूर टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम है। एकता बालाजी प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले कई सुपरहिट सीरियल बना चुके हैं। एकता का जन्म 7 जून 1975 को हुआ था। 43 साल की उम्र में भी एकता अभी तक सिंगल हैं। एकता के जन्मदिन पर उनके सभी करीबीयों को बड़ी पार्टी का इंतजार था, लेकिन उन्होंने यह कहकर सभी को चौंका दिया कि इस बार वह अपना बर्थडे पार्टी करके नहीं बल्कि तिरुपति मंदिर में पूजा करके सेलीब्रेट करेंगी।

एक न्यूज़ पेपर से बर्थडे पर खास बात करते हुए एकता ने कहा कि इस साल मैं किसी भी जश्न के मूड में नहीं हूं। यह साल मेरे करियर के लिए बहुत खास रहा है इसलिए मैं अपने जन्मदिन पर उस भगवान को धन्यवाद कहना चाहती हूं जिनके कारण ये सब हुआ है। आपको बता दें कि एकता कपूर भगवान में अप्रतिम विश्वास रखती है और हर शुभ अवसर से पहले उनका आशीर्वाद लेती है। वीरे दी वेडिंग की रिलीज से पहले भी एकता कपूर ने फिल्म के अच्छे भविष्य के लिए अजमेर शरीफ का दौरा किया था और फिल्म की सफलता की दुआ मांगी थी।

टीआरपी क्वीन एकता
एकता को टीआरपी क्विन भी कहा जाता है। जब से उन्होंने इंडस्ट्री में प्रवेश किया है, तब से डेली सोप्स को एक पहचान मिल गई है। टीवी पर अपना दबदबा बनाने के बाद, एकता अब बड़े पर्दे पर कंटेंट से प्रेरित फिल्में कर दर्शकों का दिल जीत रही हैं। एकता कपूर हर प्लेटफार्म पर अपने दर्शकों की नस-नस से वाकिफ हैं इसिलए तो वह विभिन्न शैली पर आधारित फिल्मों के साथ मनोरंजन कर रही है। 

Similar News