Golden Globe Awards 2023: यूक्रेनी राष्ट्रपति महल में शूट हुआ था गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने वाला Naatu Naatu गाना, 43 टेक के साथ 20 दिन का लगा वक्त

एसएस राजामौली ने नाटू-नाटू गाना को फरवरी 2021 में रियल लोकेशन्स यूक्रेनी राष्ट्रपति महल में शूट किया था. इस गाने को शूट करने में 20 दिन का वक्त लगा था.;

Update: 2023-01-11 08:26 GMT

Golden Globe Awards 2023: एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर (RRR) के गाना नाटू-नाटू (Naatu Naatu) ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतकर पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन कर दिया है. आज पूरे देश में इसको लेकर खुशियां मनाई जा रही हैं. साथ ही फिल्म की पूरी कास्ट भी उत्साह से भरी हुई नजर आ रही है. पर इस गाने को बनाने के पीछे डायरेक्टर से लेकर स्टारकास्ट राम चरण (Ram Charan) और जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) और कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित (Prem Rakshit) की कड़ी मेहनत है. 

राजामौली ने नाटू-नाटू गाना को फरवरी 2021 में रियल लोकेशन्स यूक्रेनी राष्ट्रपति महल में शूट किया था. इस गाने को शूट

Full View

करने में 20 दिन का वक्त लगा था. साथ ही स्टारकास्ट ने भी कड़ी मेहनत की थी और 43 टेक लिए थे. आरआरआर के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर राजामौली ने कहा था कि वे इस गाने के लिए परफेक्शन चाहते थे, थोड़ा भी मिसमैच होता था तो वे इसे दोबारा शूट करने के लिए कहते थे.

Tags:    

Similar News