शादी से पहले कैटरीना कैफ घर के बाहर हुई स्पॉट, एक्ट्रेस ने हाथ हिलाकर पैपराजी को किया ग्रीट
कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) अपनी शादी को लेकर चर्चओं में बने हुए है. एक्ट्रेस को हाल ही में उनके घर के बाहर स्पॉट किया गया था.;
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) अपने घर से बाहर वर्कआउट के लिए निकल रही थी. तभी पैपराजी ने उनकी कई फोटोज ली.एक्ट्रेस ने पैपराजी का हाथ हिलाते हुए अभिवादन किया. कैटरीना ने व्हाइट कलर के टॉप के साथ ब्लैक टाइट पैंट्स और स्नीकर्स कैरी किया है. एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर के सनग्लासेस लगाए हुए थे. एक्ट्रेस नो मेकअप लुक में नजर आईं और अपनी कार में बैठने तक मीडिया पर्सन्स का अभिवादन किया. इससे पहले विक्की कौशल (Vicky Kaushal) कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के घर के बाहर स्पॉट हुए थे. एक्टर की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी.