Bhopuri Song list 2021 : इस साल इन 5 भोजुपरी सॉन्ग ने मचाया धमाल, जानिए पूरी लिस्ट
साल के आखिरी दिन सभी लोग नए साल का स्वागत धूमधाम से करने के लिए बेताब है. इस साल कई धमाकेदार भोजुपरी गानों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. आइए जानते हैं इस साल के बेस्ट भोजपुरी सॉन्ग की लिस्ट के बारे में.;
साल के आखिरी दिन सभी लोग नए साल का स्वागत धूमधाम से करने के लिए बेताब है. इस साल कई धमाकेदार भोजुपरी गानों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. आइए जानते हैं इस साल के बेस्ट भोजपुरी सॉन्ग की लिस्ट के बारे में.
' कुंवारे में गंगा नहईले बानी' - अंकुश राजा और शिल्पी राज का भोजपुरी गाना ' कुंवारे में गंगा नहईले बानी' सुपरहिट रहा. साल 2021 में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले सॉन्ग की लिस्ट में दूसरे नंबर पर था. इस गाने ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था. इस गाने ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाल दिया था.
भोजपुरी सुपरस्टार समर सिंह का जलवा हमेशा बकरार रहता है. उनका कोई भी गाना आते ही हिट हो जाता है. उन्होंने कुछ समय पहले ही 'पतरी कमरिया' म्यूजिक एलब्म रिलीज किया है. इस एलब्म के गाने दर्शकों के जुबान पर चढ़ गए है. इस एल्बम को समर सिंह और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है.
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने हाल ही में 'जवानी जर्दा के पान' रिलीज किया है. इस गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिला है. इस गाने में खेसारी लाल का अनोखा अंदाज नजर आया है.
भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह अपने फैंस को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं. एक्ट्रेस का कुछ ही दिन पहले 'मेरे वाला गाना' रिलीज हुआ है. इस गाने में अक्षरा जबरदस्त डांस मूव्स करते नजर आ रही हैं.
पॉपुलर सिंगर अरविंद अकेला कल्लू और अंतरा सिंह के गाना 'ए प्यार करेलू' भी एक पार्टी सॉन्ग है. इस पॉपुलर सॉन्ग को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है. यूट्यूब पर इस गाने को आठ लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.