मां बनीं एकता कपूर, सोशल मीडिया पर बताया क्या है बेटे का नाम
तुषार कपूर के बाद अब एकता कपूर ने भी सेरोगेसी को चुना और मां बन गई।
मुंबई : टीवी सीरियल की क्वीन यानी एकता कपूर के घर खुशियों ने दस्तख दी हैं। एकता कपूर मां बनी है इस बात का खुलासा कल ही हो गया था। एकता एक बेटे की मां बनी हैं। वह सेरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। तुषार कपूर के बाद अब एकता कपूर ने भी सेरोगेसी को चुना और मां बन गई। वहीं अब उन्होंने अपने बेट के नाम का भी खुलासा किया हैं। एकता कपूर ने अपने बेटे का नाम रवि कपूर रखा है। आपको बता दें कि एकता ने ये नाम अपने पापा जितेंद्र के नाम पर बच्चे का नाम रखा है। जितेंद्र का असली नाम रवि है।
एकता ने लिखा- "भगवान की कृपा से, मैंने अपने जीवन में कई सफलताओं को देखा है, लेकिन मेरे जीवन में इस खूबसूरत बच्चे के आने की भावना पूरी दुनिया से अलग है। मैं यह बयान भी नहीं कर सकती कि मेरे बच्चे के जन्म ने मुझे कितना खुश किया है। आपको बता दें कि वह 27 जनवरी को मां बनी थी।
Pls send ur love and blessings for lil Ravie. ! JAI MATA DI JAI BALAJI pic.twitter.com/3SnL8iMsv2
— Ekta Kapoor (@ektaravikapoor) January 31, 2019
बताया जा रहा है कि, बच्चा एक दम स्वस्थ है और वो बहुत जल्द एकता के घर आ जाएगा। ऐसे में घर में ये दूसरा मेहमान आने वाला है। बता दें कि एकता से पहले तुषार कपूर भी सेरोगेसी के जरिए पापा बन चुके है। वो बेटे लक्ष्य कपूर के पापा बने हैं। एकता भी अपने भतीजे लक्ष्य को बेहद प्यार करती हैं।
एकता कपूर के मां बनने के बाद पूरा बॉलीवुड उन्हें बधाई दे रहा है। एकता कपूर के मं बनने पर हंसल मेहता ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा- 'एकता कपूर आपको ढेर सारी बधाईयां' फिल्म डायरेक्टर संजय गुप्ता ने लिखा- 'आज सुबह की सबसे शानदार न्यूज। बहुत-बहुत बधाई एकता। भगवान आपके बच्चे को सेहत और खुशियां बख्खे। ढेर सारी मस्ती।
आपको बता दें कि 7 जून, 1975 को मुंबई में जन्मी एकता बालाजी टेलीफिल्म्स की ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। एकता ने सास-बहू टीवी सीरियलों से खूब शोहरत पाई। उनके प्रोडक्शन के बैनर तले बने सीरियलों में हम पांच, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कहानी घर-घर की, कसौटी जिंदगी की, कहीं किसी रोज प्रमुख हैं। पिछले साल उनके प्रोडक्शन में बनी वीरे दी वेडिंग ने बॉक्सऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।