मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को KISS कर कुछ यूं विश किया New Year 2020

बता दें कि गोवा में मलाइका अपने पूरे परिवार के साथ हैं। इस ट्रिप पर उनकी मां, उनकी बहन अमृता अरोड़ा और उनका पूरा परिवार भी है?

Update: 2020-01-01 10:27 GMT

 बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर फिल्मों से ज्यादा अब अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहते हैं। जब से दोनों ने अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक किया है तब से दोनों अक्सर ही साथ नज़र आते हैं। फिर चाहें वो किसी पार्टी में साथ जाना हो या फिर वेकेशन पर।

दोनों एक दूसरे के साथ कितने खुश हैं ये उनकी तस्वीरों से ही पता चलता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अर्जुन के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें दोनों के बीच प्यार साफ नजर आ रहा है। इस फोटो में मलाइका, अर्जुन के पीछे बैठी हैं और उनके गाल पर किस कर रही हैं। दोनों के ये फोटो काफी प्यारी है। इस फोटो के साथ मलाइका ने कैप्शन में लिखा है, 'सूरज, सितारा, रोशनी, खुशी...2020'। 


इस फोटो के अलावा एक्ट्रेस ने एक और फोटो शेयर की है जिसमें वो ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर समेत अपनी बहन अमृता अरोड़ा और दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ मलाइका ने अपने फैंस को नए साल की बधाई दी है।



बता दें कि गोवा में मलाइका अपने पूरे परिवार के साथ हैं। इस ट्रिप पर उनकी मां, उनकी बहन अमृता अरोड़ा और उनका पूरा परिवार भी है। बता दें कि इस ट्रिप पर मलाइका काफी मस्‍ती करती नजर आईं।मलाइका ने अर्जुन से अपना रिश्‍ता पिछले साल जून में उनके जन्‍मदिन पर ही पब्लिक किया था।

Tags:    

Similar News