Mausam Ki Jankari: दिल्ली-एनसीआर में सता रही सर्द हवाएं, जानें आज कैसा रहने वाला है आपके राज्य में मौसम का हाल

Mausam Ki Jankari: दिल्ली-एनसीआर के तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। लोगों को ठंड से लगभग राहत मिल चुकी है। धीरे-धीरे सूरज ने अपने तेवर दिखाने भी शुरू कर दिए हैं। लेकिन सर्द हवाओं से कब तक राहत मिलेगी?;

Update: 2023-02-04 04:54 GMT

Today Weather In Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर के तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। लोगों को ठंड से लगभग राहत मिल चुकी है। धीरे-धीरे सूरज ने अपने तेवर दिखाने भी शुरू कर दिए हैं। लेकिन इसी बीच मौसम विभाग ने शनिवार से ठंडी हवाएं चलने की चेतावनी दी है। आईएमडी के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में सुबह का न्यूनतम तापमान 9.5 दर्ज किया गया था, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। इसी के साथ-साथ उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी सर्द हवाओं से तापमान में लगातार बदलाव जारी है। जानें कैसा रहेगा दूसरे राज्यों में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में भी मौसम करवट बदल रहा है। दिन और रात के तापमान में अंतर देखने को मिल रहा है। इसी के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सुबह के समय कोहरा छाए रहने की आशंका है। आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक रह सकता है।

राजस्थान के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि, अगले तीन से चार दिनों तक मौसम के साफ रहने के साथ-साथ तेज ठंडी हवाएं चलेंगी। वहीं फरवरी के दूसरे हफ्ते में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद मौसम फिर बदल जाएगा। इसी के साथ-साथ हरियाणा और पंजाब में ठंड का कहर जारी है। इसके अलावा गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखण्ड में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि फरवरी में बारिश सामान्य होगी। वहीं आईएमडी ने कहा कि पूर्वोत्तर और इससे सटे पूर्वी हिस्सों को छोड़कर देश के अधिकतर भागों में न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।

Similar News