सलमान खान के बंगले पर क्राइम ब्रांच का छापा? 29 साल से फरार वांटेड अपराधी गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस इस शख्स की 29 साल से तलाशी कर रही थी।

Update: 2019-10-10 06:50 GMT
मुंबई : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बंगले पर मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई कर छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान पुलिस को सालों से फरार चल रहा अपराधी आखिरकार मिल गया। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सलमान खान के बंगले की देखभाल करने वाले केयरटेकर को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस इस शख्स की 29 साल से तलाशी कर रही थी।

जानकारी के मुताबिक सलमान खान के गोराई स्थित बंगले पर क्राइम ब्रांच ने छापेमारी की, जिसके बाद पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया और बंगले के केयर टेकर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम शक्ति सिद्धेश्वर राणा बताया जा रहा है। इस शख्स की उम्र 62 साल है। सिद्धेश्वर राणा पिछले 20 सालों से सलमान के बंगले की देखभाल कर रहा था। वहीं पुलिस को उसकी तलाश 1990 में हुए डकैती की वारदात को लेकर थी। पुलिस को एक गुप्तचर के जरिए सूचना मिली थी कि सिद्धेश्वर राणा सलमान कान के बंगले में है, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उसे साल 1990 के डकैती मामले में गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक निनाद सावंत ने बताया कि राणा और कुछ दूसरे लोग चोरी के मामले में कथित रूप में संलिप्त हैं और उन्हें 1990 में अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राणा को जमानत पर रिहा किया गया था और तब से वो फरार चल रहा था। जिसके बाद उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।

Tags:    

Similar News