नम्रता और पवन सिंह ने लाल घाघरा पहन कर फैंस को किया घायल

Update: 2022-09-20 12:56 GMT

भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला का हाल ही में भोजपुरी गाना 'लाल घाघरा' यूट्यूब पर मेकर्स ने रिलीज किया है। इस गाने में एक्ट्रेस के साथ भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह नजर आए। इन फोटोज में नम्रता मल्ला और पवन सिंह की रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाई दे रही है।

'लाल घाघरा' गाने में परफॉर्म करते हुए पवन सिंह और नम्रता मल्ला एक दूसरे में खो गए हैं। फोटो में पवन सिंह नम्रता मल्ला को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 'लाल घाघरा' गाने में नम्रता मल्ला और पवन सिंह के एक्सप्रेशन एकदम कमाल के हैं।

इस गाने में नम्रता मल्ला ने लाल घाघरा पहनकर पवन सिंह के साथ जोरदार ठुमके लगाए थे। इन दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है। नम्रता मल्ला और पवन सिंह की ये सभी फोटोज फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। फैंस उनको एक बार फिर एक साथ भोजपुरी गाने में परफॉर्म करते हुए देखना चाहते हैं।

Tags:    

Similar News