Nimrit Ahluwalia: बिग बॉग 16 से चमकी निमृत कौर अहलूवालिया की किस्मत, इस फिल्म से रखेंगी बॉलीवुड में कदम

Nimrit Ahluwalia:बिग बॉस सीजन 16 शो लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है. घरवालों के बीच तीखी नोंक-झोंक दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. इस बीच शो की कंटेस्टेंट निमृत कौर अहलूवालिया की सितारे इन दिनों बुलंदियों पर नजर आ रहे हैं.;

Update: 2023-01-22 11:32 GMT

Nimrit Ahluwalia:बिग बॉस सीजन 16 शो लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है. घरवालों के बीच तीखी नोंक-झोंक दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. इस बीच शो की कंटेस्टेंट निमृत कौर अहलूवालिया की सितारे इन दिनों बुलंदियों पर नजर आ रहे हैं. बिग बॉस के टिकट टू फिनाले वीक में घर की कैप्टन बनने के बाद अब एक्ट्रेस के हाथों एक बड़ी फिल्म लग गई है. इसका एलान बिग बॉस के आने वाले एपिसोड में होने वाला है.

दरअसल, इन दिनों एकता कपूर लव सेक्स और धोखा (एलएसडी) का सीक्वल बनाने की तैयारी में हैं. वह बिग बॉस के आने वाले एपिसोड में फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा करती हुई दिखेंगी। इस बीच इससे जुड़ा एक अपडेट सामने आया है कि एकता की इस फिल्म में निमृत को साइन कर लिया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म से निमृत बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं और इसका एलान एकता बिग बॉस के मंच से करेंगी. बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब इस शो के किसी कंटेस्टेंट को फिल्म मेंं मौका दिया जा रहा है. इससे पहले सीजन पांच में महेश भट्ट भी सनी लियोनी को अपनी फिल्म 'जिस्म 2' के लिए साइन किया था. डेब्यू फिल्म में ही सनी ने अपने बोल्डनेस से तहलका मचा दिया था.

एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी इस फिल्म से जुड़ी जानकारी लोगों के साथ साझा की है. उन्होंने एलएसडी के निर्देशक दिबाकर के साथ अपनी फोटोज शेयर करते हुए बताया है कि उनकी फेवरेट फ्रैंचाइजी 'एलएसडी 2' की तैयारी शुरू हो चुकी है. वर्क फ्रंट की बात करें तो निमृत टीवी इंडस्ट्री का जाना पहचाना चेहरा हैं. टीवी शो 'छोटी सरदारनी' से वह घर-घर में फेमस हो गई थीं. एक्टिंग से पहले वह मिस इंडिया 2018 में भाग ले चुकी हैं. इस प्रतियोगिता में वह टॉप 12 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही थीं.

Tags:    

Similar News