Nora Fatehi-Jacqueline: 'जैकलीन से जलती थी नोरा, चाहती थी मैं उसे छोड़ दूं', सुकेश चंद्रशेखर का एक और लेटर 'बम'

Nora Fatehi-Jacqueline: सुकेश ने चिट्ठी में लिखा- जैकलीन और मैं गंभीर रिश्ते में थे. यही वजह है कि नोरा, जैकलीन से जलती थी. मुझे जैकलीन को लेकर भड़काती थी और मेरा ब्रेनवॉश कर रही थी. नोरा चाहती थी कि मैं जैकलीन को छोड़ दूं.;

Update: 2023-01-21 15:42 GMT

Nora Fatehi-Jacqueline: Jacqueline Fernandez vs Nora Fatehi vs Sukesh Chandrasekhar: 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने एक और सनसनीखेज दावों के साथ चिट्ठी लिखी है. सुकेश ने दावा किया है कि नोरा फतेही ने आर्थिक अपराध ब्यूरो (EOW) के सामने अपना बयान बदला था.

सुकेश ने चिट्ठी में लिखा- जैकलीन और मैं गंभीर रिश्ते में थे. यही वजह है कि नोरा, जैकलीन से जलती थी. मुझे जैकलीन को लेकर भड़काती थी और मेरा ब्रेनवॉश कर रही थी. नोरा चाहती थी कि मैं जैकलीन को छोड़ दूं.

नोरा चाहती थी कि मैं उसके साथ डेटिंग करना शुरू कर दूं, नोरा मुझे दिन में कम से कम 10 बार कॉल करने की कोशिश करती थी और अगर मैं उसकी कॉल का जवाब नहीं देता था तो वह मुझ पर फोन करते रहने के लिए दबाव डालती थी.

Tags:    

Similar News