Pathaan Box Office Collection Day 7: 'पठान' ने Hrithik Roshan की War को छोड़ा पीछे, अब तक किया 330.25 करोड़ का कारोबार

Pathan Box Office Collection Day 7: पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और तब से बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. वर्तमान में, SRK स्टारर इस फिल्म ने भारत में कुल 330.25 करोड़ का कारोबार कर लिया है.;

Update: 2023-02-02 05:21 GMT

Pathan Box Office Collection Day 7: Pathaan Box Office Collection Day 7: शाहरुख खान स्टारर स्पाई थ्रिलर पठान बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है और बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड को ध्वस्त करती जा रही है. फिल्म की रिलीज के 7वें दिन फिल्म ने देश में 330.25 करोड़ का कारोबार कर लिया है. फिल्म के हिंदी वर्जन ने अब तक 318.50 करोड़ और तमिल व तेलुगू ने 11.75 करोड़ का कारोबार कर लिया है. पठान ने ऋतिक रोशन के लाइफटाइम कमाई के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है. फिल्म ने हिंन्दी में 303 करोड़ का कारोबार किया था.

Tags:    

Similar News