टीवी एक्टर प्राचीन चौहान को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें- क्या है मामला?

एक्टर के खिलाफ पीड़िता ने मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है।;

Update: 2021-07-03 07:26 GMT

एकता कपूर के पॉपुलर शो कसौटी जिंदगी की (Kasautii Zindagii Kay) से डेब्यू करने वाले एक्टर प्राचीन चौहान (Pracheen Chauhan) को मुंबई के मलाड ईस्ट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक्टर पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप है। एक्टर के खिलाफ पीड़िता ने मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। 

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं- 354, 342, 323, 506 (2) में केस दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है। उनके गिरफ्तार होने की खबर से फिर एक बार टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। अभी कुछ दिनों पहले टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी को नाबालिग से रेप के मामले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, अब एक्टर को जमानत मिल गई है।


Tags:    

Similar News