Prabhas donates Rs 1 Crप्रभास ने दिखाई दरियादिली, आंध्र प्रदेश के बाढ़ पीड़ितों के लिए दान किए इतने करोड़

Prabhas donates Rs 1 crore to AP CM’s relief fund for flood victims: साउथ अभिनेता प्रभास (Prabhas) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अभिनेता ने मंगलवार को राज्य में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है;

Update: 2021-12-07 12:05 GMT

Prabhas donates Rs 1 crore to AP CM's relief fund for flood victims: साउथ अभिनेता प्रभास (Prabhas) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अभिनेता ने मंगलवार को राज्य में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। आपको बता दें, हाल ही में, तिरुपति और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश हुई, जिससे वहां पर रहने वाले कई लोगों को भारी परेशनियों का सामने करना पड़ा। इस दौरान कई लोगों की जान भी चली गई।

बाढ़ पीड़ितों की समस्या देख प्रभास से पहले चिरंजीवी, महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और राम चरण जैसे सितारों ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में 25-25 लाख रुपये का योगदान दिया है। हैदराबाद में हुई विनाशकारी बारिश और 2020 में कोरोना वायरस का प्रभाव के बीच साउथ अभिनेता ने आगे आकर जरूरतमंदों की खूब मदद की थी। उस दौरान जहां प्रभास ने 4.5 करोड़ रुपये का दान दिया, वहीं अन्य हस्तियों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खैर, इन दिनों साउथ अभिनेता प्रभास अपनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'राधे श्याम' (Radhe Shyam) को लेकर चर्चा में बने हुए है। यह फिल्म 14 जनवरी को रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म में वह पूजा हेगड़े संग रोमांस करते दिखाई देंगे। इसके अलावा प्रभास 'आदिपुरुष' की शूटिंग में भी काफी व्यस्त है। 

Similar News