Randeep Hooda को घुड़सवारी के दौरान आया चक्कर, पैर में चोट लगने के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा जो इन दिनो अपनी फिल्म 'सावरकर' पर काम कर रहे हैं, हाल ही में शूटिंग के दौरान बुरी तरह जख्मी हो गए.;
Randeep Hooda Gets Severely Injured: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा जो इन दिनो अपनी फिल्म 'सावरकर' पर काम कर रहे हैं, हाल ही में शूटिंग के दौरान बुरी तरह जख्मी हो गए. बताया जा रहा है कि वो घुड़सवारी का एक सीन शूट कर रहे थे जब अचानक उन्हें चक्कर आ गया और वो गिर पड़े. उनके पैरों में चोट लग गई है और उन्हें मुंबई के धीरुभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करे गया है. बताया जा रहा है कि विनायक दामोदर सावरकर का किरदार निभाने के लिए उन्होंने अपना काफी वजन घटाया और इसका असर उनके स्वास्थ्य पर भी पड़ा है.