Galwan का जिक्र कर फिल्म अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने उड़ाया भारतीय सेना का मजाक! सोशल मीडिया पर भड़क गए लोग

सोशल मीडिया पर फैंस अभिनेत्री पर जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं।

Update: 2022-11-24 05:42 GMT

ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर किसी न किसी मुद्दे पर आवाज उठाती रहती हैं। इसके लिए कभी उनको तारीफ मिलती है तो कभी अभिनेत्री को ट्रोलिंग का भी समाना करना पड़ता है। हाल ही में ऋचा चढ्ढा ने सेना को लेकर एक ऐसा ट्वीट किया है कि उनपर सेना के अपमान का आरोप लग रहा है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस अभिनेत्री पर जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं।

क्या बोलीं ऋचा चड्ढा

दरअसल उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को कहा था कि भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने जैसे आदेशों को पूरा करने के लिए तैयार है। इसी बयान को कोट करते हुए ऋचा चड्ढा ने ट्विटर पर लिखा, 'गलवान हाय कह रहा है'। इसके बाद भाजपा के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट कर कहा है, 'अपमानजनक ट्वीट। इसे जल्द वापस लिया जाना चाहिए, हमारे सशत्र बलों का अपमान करना उचित नहीं है'।


2020 में हुआ था गलवान संघर्ष

आपको बता दें कि गलवान में भारत और चीन के सैनिकों के बीच साल 2020 में हिंसक झड़प हुई थी जिसमें भारत के 20 बहादुर जवान शहीद हो गए थे। वहीं चीन को भी यहां भारी नुकसान हुआ था और उसके कम से कम 35-40 जवान मारे गए थे। इसके बाद भारत और चीन के रिश्ते बेहद तनावपूर्ण हो गए थे। 1 मई 2020 को दोनों देशों के सौनिकों के बीच यह झड़प पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग त्सो झील के नॉर्थ बैंक में हुई थी। चीन ने अपने सैनिकों की मौत का आंकड़ा काफी दिन तक छिपाए रखा लेकिन बाद में उसके झूठ का भांडाफोड़ हो गया।

Tags:    

Similar News