'कबीर सिंह' में शाहिद की मेड बनीं वनिता ने बिना कपड़ों के कराया फोटोशूट, दिया पॉजिटिव मेसेज

शाहिद के साथ उनका एक सीन काफी पॉप्युलर हुआ था। इस सीन में वह कबीर सिंह से बचकर भागती हैं।;

Update: 2021-01-06 09:28 GMT

शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' में उनकी मेड वनिता खरात का रोल भले ही छोटा हो लेकिन अहम था। इस वक्त उनकी एक तस्वीर काफी चर्चा में है। उन्होंने बिना कपड़ों की एक तस्वीर पोस्ट की है और इसके साथ एक इंस्पायरिंग मेसेज है।

वनिता ने बिना कपड़ों की तस्वीर शेयर करके अपने आगे पतंग बॉडी ढंकी है। इसके साथ उन्होंने मेसेज लिखा है, मुझे अपने टैलंट, अपने पैशन, अपने कॉन्फिडेंस पर गर्व है, मुझे अपने शरीर पर गर्व है... क्योंकि मैं मैं हूं...!!! वनिता ने साथ में लिखा है कि आइए इस बॉडी पॉजिटिविटी मूवमेंट में साथ जुड़ते हैं।

वनिता मराठी ऐक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने इंस्टा बायो में खुद को कबीर सिंह की पुष्पा लिख रखा है। वह फिल्म 'कबीर सिंह' उनकी हाउसहेल्प बनी थीं। शाहिद के साथ उनका एक सीन काफी पॉप्युलर हुआ था। इस सीन में वह कबीर सिंह से बचकर भागती हैं। इस सीन पर काफी मीम्स भी बने थे। उनकी लेटेस्ट तस्वीर उन्होंने 1 जनवरी को पोस्ट की थी। अब यह तेजी से वायरल हो रही है। लोगों ने उन्हें पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है।

Tags:    

Similar News