कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं Surveen Chawla, बोली- 'कमर और बॉडी पार्टस पर हुए थे सवाल'

फिल्मी दुनिया में करियर बनाने का सपना कौन नहीं देखते, लेकिन यहां सफलता पाना उतना आसान नहीं, जितना नजर आता है. पिछले कुछ समय में इसी फिल्मी दुनिया का एक घिनौना चेहरा कास्टिंग काउच के रूप में उभरकर सामने आया है.;

Update: 2021-12-16 03:44 GMT

नई दिल्ली: फिल्मी दुनिया में करियर बनाने का सपना कौन नहीं देखते, लेकिन यहां सफलता पाना उतना आसान नहीं, जितना नजर आता है. पिछले कुछ समय में इसी फिल्मी दुनिया का एक घिनौना चेहरा कास्टिंग काउच के रूप में उभरकर सामने आया है. कई सितारों को इसका सामना करना पड़ा है. अब इस पर मशहूर एक्ट्रेस सुरवीन चावला (Surveen Chawla) ने भी चौकाने वाला खुलासा किया है.

टीवी से बड़े पर्दे तक का सफर तय करने वाली सुरवीन चावला ने हाल ही में बताया है कि उन्हें साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा है. इस बात का खुलासा उन्होंने एक शो में किया है. दरअसल, सुरवीन इन दिनों अपनी अगली वेब सीरीज 'डीकपल्ड' के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रही हैं. इसी सिलसिले में एक शो में पहुंची सुरवीन ने कास्टिंग काउच पर बात की.

सुरवीन ने बताया कि दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में बहुत कास्टिंग काउच होता है. जिस समय वह टीवी से फिल्मों का रुख करने की कोशिश कर रही थीं, तब उन्हें एक मीटिंग के लिए मुंबई में ही कहीं जाना था. इसी दौरान वह कास्टिंग काउच का शिकार हुईं. सुरवीन ने बताया कि वहां उनके वजन, ब्रेस्ट और कमर के साइज पर सवाल किए गए थे.

एक्ट्रेस ने कहा कि इसके बाद उन्हें खुद पर डाउट हो गया था. सुरवीन का कहना है कि किसी भी महिला को कोई इस तरह से तो डिफाइन नहीं कर सकता, ये सही तरीका नहीं है. हालांकि, सुरवीन का कहना है कि पिछले कुछ वक्त में काफी चीजें बदल गई हैं. लोग अब मेंटल हेल्थ, बॉडी शेमिंग और रिजेक्शन को लेकर खुलकर बात कर रहे हैं.

गौरतलब है कि सुरवीन ने 2003 में टीवी सीरियल 'कहीं तो होगा' से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वह 'कसौटी जिंदगी की', '24' और 'काजल' का हिस्सा बनीं. 2008 में सुरवीन ने बड़े पर्दे का रुख कर लिया. उन्हें पहली बार कन्नड़ फिल्म 'परमेश पानवाला' में देखा गया था. फिर वह 'हेट स्टोरी 2', 'पार्चड' और 'हम तुम शबाना' जैसी फिल्मों में दिखीं. 2019 में उन्होंने 'सेक्रेड गेम्स' से उन्होंने डिजिटल का रुख किया.

Similar News