Sushant Singh Rajput Tenant: सुशांत सिंह राजपूत के अपार्टमेंट को मिला नया किराएदार, हर महीने देगा इतने लाख किराया
Sushant Singh Rajput Tenant: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का निधन 14 जून 2020 में हुआ था उनका शव उन्ही के फ्लैट पर पाया गया। जिसके बाद से उनका फ्लैट पिछले ढाई साल से बंद पड़ा था;
Sushant Singh Rajput Tenant: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का निधन 14 जून 2020 में हुआ था उनका शव उन्ही के फ्लैट पर पाया गया। जिसके बाद से उनका फ्लैट पिछले ढाई साल से बंद पड़ा था और इन ढाई सालों में कोई भी किराएदार इस घर को लेने के लिए आगे नहीं बढ़ा वहीं अब सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के बांद्रा के कार्टर रोड पर स्थित इस घर को नया किराएदार मिल गए है। बता दें कि यह 2500 वर्ग फुट के जितना बड़ा अपार्टमेंट है। जिसमें चार बेड रूम के साथ ही अटैच बाथरूम और बालकनी दी गई है। इसके साथ ही यह घर एक दम फर्निश्ड है। घर में सारी सुविधाओं की चीजे हैं। यह छठे फ्लोर पर है। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
इतना है इस फ्लैट का किराया
बता दें कि इसी घर में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को मृत पाया गया था। अब लंबे समय से खाली पड़े इस घर को नया किराएदार मिल गया है। बता दें कि ये किराएदार भारतीय प्रवासी हैं। उन्होंने इस फ्लैट की सिक्योरिटी मनी 30 लाख रुपये जमा की है साथ ही वे हर महीने इस घर का किराया 5 लाख रुपये देंगे।
मुश्किल से मिला नया किराएदार
आपको बता दें कि साल 2019 में सुशांत (Sushant Singh Rajput)ने इस फ्लैट को किराए पर लिया था। इस डुप्लेक्स अपार्टमेंट का किराया 4.51 लाख रुपये प्रति माह था। जो अब 5 लाख रुपये हो गया है। सुशांत की मौत के बाद कोई भी इस घर को लेना नहीं चाहता था। रियल स्टेट के ब्रोकर रफीक मर्चेंट के मुताबिक मुश्किल से इस घर के लिए नया किराएदार मिला है। इस परिवार से बात सारी पक्की हो चुकी है अब बस कुछ ही चीजें फाइनल करने को रह गई हैं।