Sushmita Sen Birthday: ऐश्वर्या को हराकर मिस इंडिया बनी थीं सुष्मिता सेन, 24 साल की उम्र में बन गई थीं एक बेटी की मां

Sushmita Sen Birthday: सुष्मिता सेन दो बेटियों की मां हैं और अपना 46 वां जन्मदिन मना रही हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है.;

Update: 2021-11-19 05:30 GMT

Sushmita Sen Birthday Special: बॉलीवुड के अलावा दुनिया भर में फैशन का आइकॉन समझी जाने वाली एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) आज अपना 46वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. 19 नवंबर साल 1975 को हैदराबाद में सुबीर सेन और सुभ्रा सेन के घर एक बेटी ने जन्म लिया जिसका नाम सुष्मिता (Sushmita Sen) रखा गया था. बता दें कि सुष्मिता (Sushmita Sen) के पिता वायु सेना में विंग कमांडर थे और मां सुभ्रा ज्वेलरी डिजाइनर थीं, ऐसे में उनका सपना था कि वो तुछ बड़ा करें

जब बनी थीं मिस इंडिया और मिस यूनिवर्स

साल 1994 सुष्मिता (Sushmita Sen) के लिए बहुत लकी साबित हुआ, इस साल उन्होंने दो बड़े खिताब अपने नाम कर लिए जिनमें मिस इंडिया और मिस यूनिवर्स का ताज शामिल था. सुष्मिता (Sushmita Sen) ने जब यह दोनों खिताब अपने नाम किए तो उनकी उम्र महज 18 साल थी. सुष्मिता सेन को भारत की पहली महिला मिस यूनिवर्स के खिताब से भी नवाजा गया है. 

ऐश्वर्या राय को हराकर बनी थीं मिस इंडिया

साल 1994 में जब मिस इंडिया का कंपटीशन चल रहा था उस वक्त सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) और ऐश्वर्या राय दोनों ही फाइनलिस्ट थीं. ऐसा कहा जाता है की फाइनल राउंड में ऐश्वर्या और सुष्मिता दोनों को 9.33 अंक हासिल हुए थे जिसके बाद जजों ने ये फैसला किया कि दोनों से एक-एक सवाल पूछा जाएगा और जिसका सबसे सही और सटीक जवाब होगा उसे विजेता घोषित कर दिया जाएगा. सुष्मिता सेन से सवाल पूछा गया था, क्या आपको अपने देश के टेक्सटाइल हेरिटेज के बारे में कुछ जानकारी है? यह कब से शुरू हुआ? और आप क्या पहनना पसंद करेंगी? सुष्मिता ने इन सवालों का सही और सटीक जवाब दिया और मिस इंडिया का ताज अपने नाम कर लिया. 

24 साल की उम्र में बेटी रेनी को लिया था गोद

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) सिंगल मदर हैं उन्होंने 24 साल की उम्र में ही एक बेटी को गोद लिया था, जिसका नाम उन्होंने रेनी रखा है. इसके बाद एक्ट्रेस यही नहीं रुकी उन्होंने अपनी दूसरी बेटी को भी गोद लिया साल 2010 में और आज वो दोनों बेटियों के साथ दुबई में अच्छा वक्त बिता रही हैं.

रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं सुष्मिता

सुष्मिता सेन कभी भी अपने लव लाइफ को छुपाने की कोशिश नहीं करतीं वह हमेशा उसे ओपन रखती हैं. सुष्मिता सेन इस वक्त अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं जो उनसे 15 साल छोटे हैं. लोगों ने इसको लेकर कई तरह की बातें भी कहीं लेकिन सुष्मिता को उससे कोई फर्क नहीं पड़ता. रोहमन और सुष्मिता आज एक बेहतरीन कपल साबित हुए हैं जो अपनी दो बेटियों के साथ खुशी-खुशी जीवन व्यतीत कर रहे हैं.

Similar News