Tere Pyaar Mein Song Out: Tu Jhoothi Main Makkaar का गाना 'तेरे प्यार में' हुआ रिलीज (Watch Video)
Tere Pyaar Mein Song Out: तू झूठी मैं मक्कार लव रंजन द्वारा निर्देशित है. वहीं इस फिल्म को लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित किया गया है और टी-सीरीज के गुलशन कुमार और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया है. फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.;
Tere Pyaar Mein Song Out: Tere Pyaar Mein Song Out: रणबीर कपूर- श्रद्धा कपूर की तू झूठी मैं मक्कार का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही यह हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है और दर्शक इसके कंटेंट और प्यार पर इसके फ्रेश टेक को काफी पसंद कर रहें है. इसके साथ ही स्क्रीन्स पर पहली बार रणबीर और श्रद्धा की शानदार केमिस्ट्री को देखने के लिए फैन्स के बीच काफी उत्साह बना हुआ है. आज फिल्म का गाना तेरे प्यार में रिलीज हो गया है.
तेरे प्यार में गाने में ताजगी और रोमांस है. गाने को प्रीतम ने कंपोज किया हैं, जिसे निकिता गांधी के साथ रोमांटिक धुनों के बादशाह अरिजीत सिंह ने गाया हैं और इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं. चार्टबस्टर्स का लकी चार्म एक बार फिर लोगों को लुभाने के लिए तैयार है. देखें गाना:
रणबीर और श्रद्धा की उपस्थिति के साथ यह गाना प्यार और जीवंतता का एक सुंदर संयोजन लगता है, जो युवाओं के साथ सही तालमेल बिठाता है. खैर, 'तेरे प्यार में' गाने के बारे में मस्ती, वाइब्ररेंसी और जीवंत संगीत ही एकमात्र अच्छी बात नहीं है. पूरे गाने में दिखाई गई स्पेन की अलग अलग खूबसूरत लोकेशन्स, स्टाइलिश ऑउटफिट और रणबीर और श्रद्धा के बीच स्पष्ट और आकर्षक केमिस्ट्री गाने की सुंदरता को बढ़ाते हैं.
तू झूठी मैं मक्कार लव रंजन द्वारा निर्देशित हैं. वहीं इस फिल्म को लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित किया गया है और टी-सीरीज़ के गुलशन कुमार और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया है. रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर यह फिल्म 8 मार्च 2023 को होली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.