Baaghi 3 Trailer : टाइगर श्रॉफ-श्रद्धा कपूर की फिल्म बागी 3 का एक्शन से भरपूर ट्रेलर रिलीज, देखिए- VIDEO

टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बाघी 3' का ट्रेलर रिलीज हो गया है है।

Update: 2020-02-06 05:38 GMT

टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बाघी 3' का ट्रेलर रिलीज हो गया है है। इस बात की जानकारी टाइगर श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म 'बागी 3' का निर्देशन अहमद खान ने किया है। ट्रेलर में रितेश देशमुख टाइगर श्रॉफ के बड़े भाई का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं।

आप भी देखिए- धमाकेदार ट्रेलर 

Full View

'बागी 3', 'बागी' फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इस फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म 'बागी' 2016 में रिलीज हुई थी। जिसका निर्देशन सब्बीर खान ने किया था। जिसमें श्रद्धा और टाइगर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। वहीं 'बाघी 2' को 2018 में रिलीज किया गया, जिसमें टाइगर के साथ दिशा पटानी मुख्य भूमिका नें नजर आए थे। अब एक बार फिर से श्रद्धा कपूर के साथ 'बागी 3' में टाइगर अपना एक्शन दिखाएंगे। 

Tags:    

Similar News