दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का निधन, 'हम दिल दे चुके सनम - भूल भुलैया' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में कर चुके हैं काम

विक्रम गोखले का इलाज 18 दिन से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में चल रहा था।;

Update: 2022-11-26 10:20 GMT

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा तब्बसुम के अचानक इस दुनिया से जाने की खबर के बाद अब 'हम दिल दे चुके सनम' और 'भूल भुलैया' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से दुनियाभर में अपने अभिनय का जादू चला चुके दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) का निधन हो गया है। विक्रम गोखले का इलाज 18 दिन से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में चल रहा था।

विक्रम गोखले का अंतिम संस्कार आज पुणे के वैकुंठ श्मशान भूमि में होगा। 30 अक्टूबर, 1947 को पुणे में जन्मे विक्रम गोखले की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। Vikram Gokhale के निधन से हिंदी सिनेमाजगत में शोक का माहौल है। सोशल मीडिया पर सितारे विक्रम गोखले को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Vikram Gokhale ने अपने करियर की शुरुआत साल 1971 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म 'परवाना' से की थी। विक्रम गोखले ने दर्जनों हिं

दी और मराठी फिल्मों में काम किया है। विक्रम गोखले ने 'भूल भुलैया', 'मिशन मंगल', 'दे दना दन', 'हिचकी', 'निकम्मा', 'अग्निपथ' जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाई थी। फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में Vikram Gokhale ने ऐश्वर्या राय के पिता का किरदार निभाया था।

प्रमुख मराठी थिएटर और सिनेमा अभिनेता, चंद्रकांत गोखले के बेटे, विक्रम गोखले कमल हासन की 'हे राम' में और प्रियदर्शन की गुदगुदाने वाली 'दे दना दन' में भी नजर आए थे। Vikram Gokhale को मराठी फिल्म 'अनुमति' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। इसके साथ ही विक्रम गोखले को थिएटर में अभिनय के लिए 2011 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Tags:    

Similar News