अंबाला से लखनऊ हरियाणा परिवहन निगम की बस सेवा शुरू, देखिए समय सारिणी और किराया

आप अंबाला से लेकर लखनऊ तक सुगम यात्रा कर सकते है।

Update: 2023-04-07 02:43 GMT

अंबाला: हरियाणा राज्य परिवहन निगम ने अंबाला से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक पूर्वाञ्चल एक्सप्रेसवे के नाम से अपनी बस सेवा शुरू की है। यह बस सेवा अंबाला से चलकर आनंद विहार दिल्ली, मुरादाबाद , रामपुर , बरेली , कटरा , शाहजहांपुर , सीतापुर के रास्ते लखनऊ पहुंचेगी। 

उत्तर प्रदेश में जिस तरह से सवारियाँ हरियाणा परिवहन निगम की बसों का इंतजार करती है उस तरह यूपी रोडवेज को प्राथमिकता नहीं देती है। इसी तरह राजस्थान परिवहन निगम की बसों का भी इंतजार किया जाता है। इसका कारण उनकी गति और साफ सुधरी बसें और सुगम यात्रा और व्यवहार प्रमुख होता है। 

अम्बाला - दिल्ली - लखनऊ

हरियाणा राज्य परिवहन अम्बाला

पूर्वांचल एक्सप्रैस

अम्बाला ➡ दिल्ली ➡ लखनऊ

वाया:आनंद विहार, मुरादाबाद, रामपुर, मीरगंज, बरेली, कटरा, शाहजहांपुर, मैकलगंज, सीतापुर, सिंधौली

समय सारिणी 

अम्बाला कैंट से दोपहर 03.00 बजे

आनंद विहार से शाम 07.45 बजे


वापसी समय

लखनऊ से दिल्ली सुबह 09.30 बजे

शाहजहांपुर से दोपहर 12:30 बजे

बरेली से दोपहर 02:30 बजे

दिल्ली से अम्बाला रात 09.00 बजे

किराया सूची 

अम्बाला से लखनऊ किराया ₹ 950 /-

अम्बाला से बरेली किराया ₹ 600 /-

अम्बाला से शाहजहांपुर किराया ₹710 /-

अम्बाला से सीतापुर किराया ₹830 /- 

Tags:    

Similar News