कांग्रेस नेत्री का अजीब बयान- किसान आंदोलन के लिए पैसा हो या शराब हर तरह से किसानों की मदद करें!

च कांग्रेस की एक नेता के बयान ने पार्टी की किरकिरी करा दी है...!

Update: 2021-02-15 13:48 GMT

किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे कांग्रेस नेता राहुल और प्रियंका गांधी मोदी सरकार पर लगातार हमलावर हैं। इस बीच कांग्रेस की एक नेता के बयान ने पार्टी की किरकिरी करा दी है। हरियाणा की कांग्रेस नेत्री विद्या रानी ने एक अजीब बयान दिया है।

हरियाणा की नेता विद्या रानी ने कहा कि किसान आंदोलन हम नेताओं को चलाना है। किसानों की हर तरह से मदद करें। जो पैसा दे सकता है, वो पैसा दे। कुछ लोग शराब भी दे सकते हैं। विद्या रानी ने यह बयान रविवार को दिया था। बाद में इसका वीडियो वायरल हो गया।

द्या देवी हरियाणा के जींद में कांग्रेस नेताओं से बातचीत कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन तो खत्म हो गया था, लेकिन 26 जनवरी के बाद ये फिर मजबूती से खड़ा हुआ है। अब हम लोगों को इस आंदोलन को आगे ले जाना है। ऐसे में आंदोलन कर रहे किसानों की हर तरह से मदद करनी चाहिए। जो सब्जी दे सकता है वो सब्जी दे, जो घी दे सकता है वो घी दे। पैसे से उनकी सहायता करनी चाहिए।

विद्या रानी जींद जिले के गांव दनोदा की रहने वाली हैं। वह कांग्रेस की टिकट पर 2014 और 2019 में नरवाना से विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। दोनों ही बार उनकी हार हुई थी। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने उनके बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस स्तर तक गिर गई है। यह दिखाता है कि किसानों का आंदोलन कांग्रेस के लिए क्या मायने रखता है।

Tags:    

Similar News