हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने दिया इस्तीफ़ा

अशोक तंवर ने विधानसभा चुनाव को लेकर बांटे जा रहे टिकटों की खरीद-बिक्री का आरोप लगाया है.;

Update: 2019-10-05 08:09 GMT

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर बांटे जा रहे टिकटों की खरीद-बिक्री का आरोप लगाया है. आपको बता दें कि अशोक तंवर की काफी दिनों से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से तनातनी चल रही थी.

हाल में अशोक तंवर से प्रदेश की कमान छीनकर कुमारी शैलजा को दी गई है. हरियाणा में बीच चुनाव के बीच अशोक तंवर का इस्तीफा कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है.



Tags:    

Similar News