कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माखन लाल फोतेदार का निधन

Senior Congress leader Makhan Lal Fotedar passes away in Gurugram

Update: 2017-09-28 10:12 GMT

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माखन लाल फोतेदार का गुरूवार को हरियाणा के गुरुग्राम में निधन हो गया। इंदिरा गांधी के करीबी रहे फोटेदार साल 1980 से लेकर 1984 तक उनके राजनीतिक सचिव भी रहे थे।


माखन लाल फौतेदार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ नेता थे। वह भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। उन्होंने महत्वपूर्ण कैबिनेट पदों की जिमेदारी निभाई है,  नेहरू-गांधी परिवार के करीबी सहयोगी है, खासकर इंदिरा गांधी के निकट सहयोगी। वह जम्मू-कश्मीर सरकार की सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रहे हैं। वह राज्यसभा से सांसद रहे हैं। वह भारतीय राजनीति के चाणक्य के नाम से जाते है, वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ गुड़गांव, हरियाणा में रहते थे। उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं वह कश्मीरी पंडितों के नेता भी थे। 


इंदिरा गांधी के करीबी रहे फोटेदार साल 1980 से लेकर 1984 तक उनके राजनीतिक सचिव भी रहे थे। राजीव गांधी के मंत्रीमंडल में शामिल होने से पहले उन्होंने उनके राजनीतिक सचिव के रूप में भी भूमिका निभाई थी। फोटेदार ने 'The Chinar Leaves' नाम से एक किताब भी लिखी थी।

Similar News