BJP Leader Munesh Godara Murder Case: BJP की बड़ी नेता का कत्‍ल, फोन पर बात कर रही थी, पत‍ि ने सीने पर दाग दी गोली

BJP Leader Munesh Godara Murder Case: इसी शक में आकर उसने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से उसी वक्त अपनी पत्नी के सीने और पेट में दो गोलियां दाग दी।

Update: 2020-02-10 07:01 GMT

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बड़ी महिला नेता मुनेश गोदारा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुनेश गोदारा बीजेपी की उभरती हुई नेता थीं और बीजेपी किसान मोर्चा की राज्य सचिव भी थीं। गुरुग्राम की रहने वाली मुनेश गोदारा की हत्या उनके पति ने ही की है। जानकारी के मुताबिक मुनेश गोदारा की हत्या अवैध संबंध के शक में हुई है।

बताया जा रहा है कि मुनेश और उनके पति सुनील, चरखी दादरी के रहने वाले थे और गुरुग्राम के सेक्टर-93 में वो एक किराये के मकान में रहते थे। बीते शनिवार की रात करीब 9.30 बजे मुनेश अपनी बहन से बातचीत कर रही थी। उस वक्त उनके पति सुनील को शक हुआ कि उनकी बीवी किसी गैर मर्द से बातचीत कर रही है।

इसी शक में आकर उसने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से उसी वक्त अपनी पत्नी के सीने और पेट में दो गोलियां दाग दी। वारदात के वक्त इनके बच्चे घर में मौजूद थे। पत्नी की हत्या के बाद सुनील पिस्तौल लहराता हुआ घर से भाग गया।

बताया जा रहा है कि इन दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था क्योंकि सुनील को शक था कि उसकी पत्नी का किसी से अफेयर है। सुनील गोदारा एक निजी सुरक्षा कर्मी के तौर पर काम करता था। इससे पहले वो आर्मी में भी रह चुका था लेकिन आर्मी में अनुशासनहीनता की वजह से उसे वीआरएस दे दी गई थी।

दोनों की शादी साल 2001 में हुई थी। हालांकि शादी के कुछ ही सालों बाद दोनों के रिश्ते में अनबन शुरू हो गई थी। बहरहाल इस मामले में पुलिस का कहना है कि हत्यारे की धर पकड़ के लिए कोशिशें की जा रही हैं।

Tags:    

Similar News