BJP की बड़ी नेता का कत्‍ल, गोली लगते ही बहन से आखिरी बार बोली मुझे...सुनील...

मुनेश और उनके पति सुनील, चरखी दादरी के रहने वाले थे और गुरुग्राम के सेक्टर-93 में वो एक किराये के मकान में रहते थे

Update: 2020-02-10 07:25 GMT

गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बड़ी महिला नेता मुनेश गोदारा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुनेश गोदारा बीजेपी की उभरती हुई नेता थीं और बीजेपी किसान मोर्चा की राज्य सचिव भी थीं। गुरुग्राम की रहने वाली मुनेश गोदारा की हत्या उनके पति ने ही की है। मुनेश अक्सर रात को खाना बनाते वक्त अपनी छोटी बहन मनीषा से बात करती थी। शनिवार रात को भी वह अपनी बेटी के साथ रसोई में खाना बना रही थी और अपनी बहन से बात करने लगी। वह बात कर ही रही थी कि अचानक तेज धमाके की दो आवाजें आई। बहन ने हेलो-हेलो किया, तो मुनेश ने आखिर शब्द बोले कि....

बहन ने हेलो-हेलो किया, तो मुनेश ने आखिर शब्द बोले कि, बहन... सुनील ने मुझे गोली मार दी और वह खामोश हो गई। परिजनों की मानें तो मुनेश की छोटी बहन काफी देर तक समझ ही नहीं पाई कि आखिर हुआ क्या। मोबाइल में आसपास शोर-शराबे की आवाज सुनकर उसने तुरंत अपने भाई को फोन किया। जब तक उसका भाई पहुंचता, आरोपी पति सुनील घर से फरार हो गया।

मुनेश के भाई ने बताया कि घटना के वक्त मुनेश की बेटी रसोई में ही थी। खून से लथपथ हालत में मम्मी को रसोई के फर्श पर गिरा देखकर वह काफी घबरा गई। काफी देर तक वह कुछ बोल नहीं पाई। जब हम पहुंचे तो वह हमसे लिपटकर रोने लगी। बोली-मम्मी को क्या हो गया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना के बाद पुलिस मृतका के परिजनों के इस बयान को भी आधार बनाकर जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस ने महिला का मोबाइल कब्जे में लेकर लैब में जांच के लिए भेज दिया है। जो इस केस में अहम कड़ी साबित हो सकता है।

बताया जा रहा है कि मुनेश और उनके पति सुनील, चरखी दादरी के रहने वाले थे और गुरुग्राम के सेक्टर-93 में वो एक किराये के मकान में रहते थे। बीते शनिवार की रात करीब 9.30 बजे मुनेश अपनी बहन से बातचीत कर रही थी। उस वक्त उनके पति सुनील को शक हुआ कि उनकी बीवी किसी गैर मर्द से बातचीत कर रही है। इसी शक में आकर उसने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से उसी वक्त अपनी पत्नी के सीने और पेट में दो गोलियां दाग दी। वारदात के वक्त इनके बच्चे घर में मौजूद थे। पत्नी की हत्या के बाद सुनील पिस्तौल लहराता हुआ घर से भाग गया।



बताया जा रहा है कि इन दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था क्योंकि सुनील को शक था कि उसकी पत्नी का किसी से अफेयर है। सुनील गोदारा एक निजी सुरक्षा कर्मी के तौर पर काम करता था। इससे पहले वो आर्मी में भी रह चुका था लेकिन आर्मी में अनुशासनहीनता की वजह से उसे वीआरएस दे दी गई थी। दोनों की शादी साल 2001 में हुई थी। हालांकि शादी के कुछ ही सालों बाद दोनों के रिश्ते में अनबन शुरू हो गई थी। बहरहाल इस मामले में पुलिस का कहना है कि हत्यारे की धर पकड़ के लिए कोशिशें की जा रही हैं।

Tags:    

Similar News