गुड़गांव-द्वारका एक्सप्रेस-वे पर दौलताबाद के पास अंडर कंस्ट्रक्शन फ्लाइओवर गिरा, 3 मजदूर घायल

Update: 2021-03-28 06:32 GMT

हरियाणा में एक अंडर कंस्ट्रक्शन फ्लाइओवर का एक हिस्सा रविवार को गिर गया। हादसे में फिलहाल तीन मजदूरों के घायल होने की खबर है। पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह 7:30 बजे के करीब हुआ।

दिल्ली से सटे गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेस-वे पर दौलताबाद के पास यह फ्लाईओवर बनाया जा रहा था। पिछले महीने ही केंद्रीय परिवहन एंव सड़क मंत्री नितिन गडकरी ने इस फ्लाईओवर का निरीक्षण किया था।

जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मलबे में कई लोग दबे हो सकते हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। ऐसा ही हादसा पिछले साल अगस्त में सोहना-गुरुग्राम रोड पर हुआ था। यहां भी निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक स्लैब गिर गया था।

Tags:    

Similar News