हरियाणा में बड़ा हादसा, फुटपाथ पर सो रहे कई लोगों को कुचला, 5 की मौत, 9 घायल

Update: 2018-11-21 04:17 GMT

हरियाणा के हिसार में फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों पर काल बनकर टूट पड़ी मुसीबत। देर रात करीब दो बजे जिंदल पुल पर तेज रफ्तार कार से कुचले जाने से पुल पर बने फुटपाथ पर सो रहे 5 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि 9 लोग हादसे में घायल हो गए। मजदूरों की पहचान बिहार के खंगरिया वासी भूषण, शंकर, गोवर्धन, विकास, सत्तन के रुप में हुई है।

मजदूरों को कुचलने के बाद कार 70 फीट ऊंचे पुल से नीचे गिर गई। इस दौरान पुल पर आ रही एक और आर्टिका कार सड़क पर फैले तेल के ड्रमों और खड़ी मशीन से टकरा गई। इसमें सवार एक युवक घायल हो गया। पुल पर दो दिन से मास्टिक का काम चल रहा है। काम दिन में होता है इसलिए सुबह जल्दी काम शुरू करने के लिए मजदूरों ने तेल के ड्रम मशीन में डालने के लिए लाकर रखे थे। इसके नजदीक ही मशीनें खड़ी थी। ये सभी मजदूर खाना खाने के बाद पुल पर बने फुटपाथ पर सो रहे थे। कभी नहीं सोचा था यह उनकी अंतिम रात होगी।


हिसार की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही आई 20 कार अचानक असंतुलित होकर फुटपाथ पर चढ़कर मजदूरों को कुचलती हुई 70 फीट नीचे सड़क पर जा गिरी। हादसे में कार भी पूरी तरह डेमेज हो गई। इस हादसे के बाद दूसरी कार भी सड़क पर खड़े ड्रमों से टकराकर डैमेज हो गई। इस कार में एक व्यक्ति घायल हो गया।


घटना की जानकारी होते ही पीसीआर नंबर पांच मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल भिजवाया दिया। जिंदल पुल पर मास्टिंग का काम चल रहा है। इस काम अधिकांश बिहार के मजदूर लगे। हादसा रात के समय हुआ। दिन में होता तो नीचे रोड पर भी लोगों का आवागमन होता। इसमें कई अन्य लोगों के भी जाने सा सकती थी। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है। 

Similar News