Brucellosis Outbreak: कोरोना के बाद एक और वायरस की चपेट में चीन, पूरे विश्व में मचा हडकम्प
कोरोना वायरस (Coronavirus) से अभी मुक्ति नहीं मिल पाई है कि चीन में एक और वायरस ने दस्तक दे दी है. दो महीने के अंदर ही दोगुने केस हो गए हैं.;
लान्चो: वुहान (Wuhan) से निकले कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) से दुनिया जूझ ही रही है, इसी बीच चीन (China) में एक और वायरस ने दस्तक दे दी है. चीन पर अब ब्रूसीलोसिस (Brucellosis Virus) नामक एक जूनोटिक बैक्टीरियल संक्रमण (Zoonotic bacterial infection) कहर बरपा रहा है.
दो महीने के अंदर दोगुने केस
चीन के गांसु प्रांत की राजधानी लान्चो के स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की है, 6 हजार से अधक लोग ब्रूसीलोसिस वायरस की चपेट में आ चुके हैं. सरकार ने कुल 55,725 लोगों का टेस्ट करवाया है जिनमें से 6,620 लोग ब्रूसीलोसिस वायरस से संक्रमित मिले हैं. ये लोग अभी तक स्वस्थ नहीं हुए हैं. स्थानीय सरकार ने स्वीकार किया है कि बीते 14 सितंबर तक ब्रूसीलोसिस वायरस के 3,245 मामले थे. दो महीने के अंदर ही दोगुने से अधिक संख्या, वायरस के बढ़ते प्रकोप की तरफ इशारा कर रही है.
बायोफार्मास्युटिकल कंपनी से निकला
ब्रूसीलोसिस वायरस को माल्टा फीवर के नाम से भी जाना जाता है. चीन में इस बीमारी के मरीज दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, यह वायरस संक्रमित जानवरों के सीधे संपर्क में आने, डेयरी प्रोडक्ट या हवा के जरिए फैलता है. इस वायरस के लक्षण फ्लू जैसे ही होते हैं. पिछले साल एक बायोफार्मास्युटिकल कंपनी में हुए रिसाव के कारण यह वायरस चीन में फैल गया है.